करनाल |हरयाणा अध्यक्ष अशोक कुमार ने रविवार १९ फरवरी २०२२ की साध्वी देवा ठाकुर से उनके आश्रम करनाल में जाकर शिष्टाचार मुलाकात की !इस दौरान राज्य में फैले हुवे पाखंड पर एवं राज्य में बच्चो की उच्च शिक्षा का विकास, एवं सामाजिक कार्यो के मुद्दों पर बातचीत की गयी साथ ही साध्वी देवा ठाकुर जी ने यह भी कहा की समाज में जितने भी पाखंड लोग समाज को भर्मित करने की कोसिस कर रहे है उनके खिलाफ मुहीम चलाई जाएगी और जो भी असामाजिक तत्व इस तरह के आडंबरो को बढ़ावा दे रहे है उनके खिलाफ कानूनी कारवाही भी की जाएगी ! इस दौरान वह पर अशोक कुमार , अरमान , ममता सैन आदि लोग मौजूद रहे !
कौन हैं साध्वी देवा ठाकुर…
देवा ठाकुर हरियाणा की रहने वाली हैं। वे देवा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं। उनका आश्रम करनाल में है।

सोशल मीडिया पर देवा ठाकुर की कई फैन पेज
– सोशल मीडिया पर भी देवा ठाकुर के नाम से कई प्रोफाइल सक्रिय हैं।
– मई महीने की बात है, जब राजस्थान के पोखरण में देवा ठाकुर ने कहा था, “भारत देश राम का है। यहां जो राम बोलता है उसे ही भारत में रहने का हक है।”
– हिंदुओं को अब जागना होगा और अपनी एकता को पहचानना होगा। तभी जाकर हमारा धर्म तथा हमारी संस्कृति बच पाएगी।
– साध्वी ने यह भी माना कि कुछ दलों के नेता हिंदुओं को राम तथा मुसलमानों को रहीम के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेकते हैं।